ट्रेन हादसे को लेकर CM भूपेश बघेल ने जताया दुख, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से की चर्चा, कहा छत्तीसगढ़ की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी

हादसे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से चर्चा की है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। आगे बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्विट

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार दुखद है।

दुर्घटना में दिवंगत जनों की आत्मा को ईश्वर शांति दे।

घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

विराट कोहली का टूटा दिल

इस हादसे को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने घटना को लेकर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि ‘ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ.. मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं..’

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए ​मुआवजा देने का ऐलान भी किया है और घायलों को 50 50 हजार का ऐलान किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |