पहले बाइक चोरी की फिर कार सवार से लूट,साढ़े तीन लाख सहित कार भी लूट ले गए बदमाश-नरवर थाना क्षेत्र की घटना

-उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बदमाशों ने किसान के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया। किसान दो दिन पहले खरीदी अपनी कार से नरवर जा रहा था। एमईटी फंटे के पास लुटेरों ने उसे रोका और चाक़ू दिखाकर लूट लिया। लुटेरे मौके पर चोरी की हु एक बाइक भी छोड़ गए। फरियादी ने नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
-उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चैनपुर हंसखेड़ी निवासी अजय पिता बालाराम जाट महानंदा नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 2 लाख केश लेकर नरवर की ओर निकला था। उसके पिता ने डेढ़ लाख रूपये उसे नागझिरी में दिए जिसे वह नरवर में किसी को देने जा रहा था।देवास रोड़ पर एमआईटी फंटे के पास पल्सर बाइक पर आए 2 बदमाशों ने उसे रोका और कार कब ली, कहां से ली इसके बारे में पूछताछ करने लगे। तभी एक अन्य बाइक पर दो लोग और आए जिन्होंने अजय को चाकू अड़ा कर बाहर निकाला और कार सहित रुपए लेकर ग्राम दताना की तरफ फरार हो गए।जानकारी लगते ही उज्जैन एसपी सचिन शर्मा फरियादी अजय जाट को लेकर मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की तफ्तीश की। लुटेरों ने वारदात करने से पहले एक बाइक भी चुराई थी जो देवास रोड स्थित शिवांश वैली निवासी अमित पिता रामप्रकाश राठौर की है। अमित फ्रीगंज से अपने घर जा रहा था तभी देवास रोड स्थित किया कार शोरूम के पास वह लघुशंका के लिए रुका। तभी पीछे से एक व्यक्ति ने उसके सर पर जोरदार मुक्का मारा और उसकी बाइक क्रमांक MP13 DN 9038 लेकर भाग गया। अमित की बाइक से ही चोरों ने वारदात की है। जिसे वह अजय जाट से लूट के बाद मौके पर ही छोड़ गए हैं।घटना के बाद अमित भी नागझिरी थाने में अपनी शिकायत लिखाने पहुंचा था। फिलहाल पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े गाडी सहित लगभग 17 लाख रूपये की लूट ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस फरियादी अजय जाट की निशानदेही पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |