टापरी में आग लगाने वाले आरोपी को 07 साल की सजा और जुर्माना,शाजापुर न्यायालय का निर्णय

शाजापुर। माननीय न्यायालय विशेष न्या‍याधीश(एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश महोदय, जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपी कमल पिता पन्नालाल यादव उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम गुर्जर खेडी, थाना नलखेडा जिला आगर मालवा को भादवि की धारा 436 में दोषी पाते हुए सात वर्ष के कठिन कारावास एवं 2000/- रू के अर्थदण्ड एवं भादवि की धारा 323 में दोषी पाते हुये 06 माह के कठिन कारावास एवं 1000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। इसके साथ ही फरियादी को हुए नुकसान के लिये अभियुक्त कमल पर 40,000/- रू प्रतिकर भी अधिरोपित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, घटना दिनांक 28/06/2017 को आरोपी कमल ने शाम लगभग 06 बजे ग्राम गुर्जरखेडी में फरियादीयां की टापरी(घर) जिसमें फरियादीयां रहती थी, उसमें आग लगाकर नष्ट कर दी, जिससे उसकी टापरी में रखा पूरा सामान जल गया। जब फरियादीयां घर से बाहर निकली तो आरोपी ने फरियादीयां के साथ मारपीट की और गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी भी दी। थाना नलखेडा पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुूत किया गया।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक कमल गोयल शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |