जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही _ पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर क्षेत्र से 3 डेयरियों के 106 पशु शहर से बाहर किये
Sagar
जिन डेयरियों संचालकों ने अपनी डेयरी विस्थापित करने हेतु समय मांगा था उसकी अवधि समाप्त होते ही अपने पशुओं को विस्थापन स्थल पर लें जायें – निगमायुक्त
_
कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रषेखर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला प्रषासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शहर को पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित होने के बाद पशुओं को पकड़ने एवं डेयरियों को शहर से बाहर करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है, जिसके तहत् गुरूवार को नगर निगम सहायक आयुक्त श्री राजेशसिंह राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम के दलों के प्रभारी एवं टीम के साथ पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से पशुओं को शहर से बाहर करने की बड़ी कार्यवाही करते हुये गोपालगंज क्षेत्र की 2 डेयरियॉं जिनमें कम्मू यादव के 30 मवेशी एवं संतोष यादव के 60 मवेशी तथा शा़स्त्री वार्ड में कमल जैन के 16 मवेशियों को शहर से बाहर किया। इस प्रकार 3 डेयरियों के 106 मवेशियों को शहर से बाहर किया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी डेयरी संचालकों से अपील की है कि सागर शहर को पशु विचरण मुक्त शहर घोषित किया जा चुका है, डेयरी विस्थापन हेतु ग्राम रतौना में डेयरियों संचालकों के लिये सभी सुविधायें उपलब्ध करायी गई है इसलिये जिन डेयरी संचालकों द्वारा अपनी-अपनी डेयरी विस्थापित करने के लिये जो समय अवधि मांगी गई है। उसके समाप्त होते ही वे अपने मवेशियों को लेकर अपनी डेयरी विस्थापित कर लें। नगर निगम द्वारा लगातार डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया कि बुधवार को कलेक्टर के साथ विस्थापन स्थल रतौना का निरीक्षण किया गया था जिसमें लगभग 12 डेयरी संचालकों से चर्चा की। विस्थापन स्थल पर उपस्थित डेयरी संचालक श्री विनोद घोषी ने बताया कि उनकी डेयरी में लगभग 50 पशु है और वे शेड निर्माण का कार्य कर रहे है विस्थापन स्थल पर बिजली, पानी, सड़क आदि सभी बेहतर सुविधायें मिली है। डेयरी संचालक प्रदीप राजौरिया ने बताया कि वे भी अपनी डेयरी के लिये शेड बनाने का कार्य कर रहे है विस्थापन स्थल रतौना का वातावरण पशुओं के लिये बहुत ही अच्छा है। प्रशासन ने सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी है इसके अलावा जो भी शेष कार्य होंगे उन्हें भी पूर्ण किया जायेगा। नगर निगम द्वारा रात्रि में भी आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है जिसके तहत् बुधवार की रात्रि में 10 आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की गई। #JansamparkMP
