शाजापुर न्यूज़ प्रतिनिधि =अभिभाषक संघ शाजापुर में संघ के सदस्य मोहम्मद इसहाक अंसारी एवं सज्जाद अहमद कुरेशी का हज यात्रा में चयन होने पर एवं हज यात्रा पर जाने पर जिला अभिभाषक संघ के सभी ने संघ के अध्यक्ष कमल किशोर श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष मदन सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्मान स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया उक्त कार्यक्रम में अभिभाषक एजाजुद्दीन मेव द्वारा स्वल्पाहार का प्रोग्राम कर एवं अभिभाषक सईद पठान और जावेद पठान ने संघ के दोनों सदस्यों को हज यात्रा के जाने पर साफा बांधकर के स्वागत किया इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने उनको तीर्थ यात्रा पर जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की उक्त कार्यक्रम को वरिष्ठ अभिभाषक विवेक शर्मा, यूनुस खान ,एजाजुद्दीन अर्जुन सिंह परमार, इंदर गामी सईद पठान, विवेक शर्मा, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक नरेंद्र तिवारी ने किया एवं आभार गिरधारी देवतवाल ने माना इस अवसर पर संघ के सदस्य दीपक पवार ,अर्जुन सिंह हाडा , प्रहलाद धोसरिया, कमल पाटीदार, जावेद पठान, सोहैल खान, नदीम हुसैन अमीन खान मनीष नागर सिद्धार्थ शर्मा विकास सक्सेना,सुनील परमार , महिला अभिभाषक एवम कर्मचारीगण मौजूद रहे