इंदौर की शान नेहरू स्टेडियम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर में बनेगा अहिल्या लोक दुष्टों का दमन और सज्जनों का उद्धार राजधर्म -अपराधियों पर होगी कड़ी कार्यवाही मध्यप्रदेश देश का दिल और इंदौर है मध्यप्रदेश की धड़कन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल और इंदौर मध्यप्रदेश की धड़कन है। इंदौर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रखी जा रही है। यहाँ तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर सोलर सिटी बने, इस दिशा में सभी मिल कर प्रयास करें। उन्होंने सोलर सिटी बनाये जाने के लिये नागरिकों को संकल्प भी दिलवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में अहिल्या लोक भी बनाया जायेगा।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1663952355413327893?t=0GtEHDKJzrwpAPq528VkYQ&s=09
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में इंदौर गौरव दिवस में शामिल हुए। लोकमाता अहिल्या बाई का जन्म-दिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुष्टों का दमन एवं सज्जनों का उद्धार राजधर्म है। उन्होंने निर्देश दिये कि इंदौर में अपराधियों के विरूद्ध गंभीर प्रयास करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये। मुख्यमंत्री ने सचेत करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता में इस बार भी पूरे देश में अव्वल आये। इसके लिये और अधिक गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। देश के अनेक शहर स्वच्छता में अव्वल आने के लिये गंभीरता से जुटे हुए हैं। इंदौरियों को यह ध्यान रखना होगा कि कहीं चूक न हो जाये। सब मिल कर इंदौर को पुन: अव्वल बनाने के लिये पुरजोर प्रयास करें। स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्राण्ड है। इसे हर हाल में कायम रखा जाये।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1663947254980308992?t=u-xcO2T6uR_d2tL-FbxSqw&s=09
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर नगर निगम द्वारा बनाये जाने वाले उमंग पार्क के कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही सोलर सिटी के संकल्प-पत्र का विमोचन और वृक्ष एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा स्टार्टअप के सहयोग के लिये बनाये गये इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ भी किया।

गौरव दिवस समारोह में नागरिकों ने पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियाँ भी समारोह के दौरान हुई।

पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर का गौरव दिवस मना कर हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को इंदौर के गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि इंदौर संस्कार एवं संस्कृति का शहर है। इस शहर में नशे की विकृति को समाप्त किये जाने की जरूरत है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी सम्बोधित किया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत भाषण दिया।

गौरव दिवस समारोह में म्यूजिकल बैण्ड तथा कृष्ण-लीला की प्रस्तुति दी गई। समारोह में 50 लोगों के समूह द्वारा डमरू और शंखनाद से शिव-महिमा की आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई। सुश्री रागिनी मक्खर और बाल कलाकारों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी गई। लाइट एण्ड साउण्ड शो हुआ। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आतिशबाजी भी की गई।

समारोह में पर्यावरण एवं जल-संरक्षण के क्षेत्र में श्री सुरेशचन्द्र एमजी, खेलकूद के क्षेत्र में अमी कमानी, कला के क्षेत्र में मंजूषा राजस जौहरी, स्टार्टअप के क्षेत्र में सावन एस. लड्डा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रवीण कांकरिया, समग्र विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में जय काकवानी, शिक्षा के क्षेत्र में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुष्का शर्मा, सामाजिक क्षेत्र में जितेन्द्र वैद्य, मेडिकल के क्षेत्र में डॉ. प्रमोद पी. नीमा सहित होनहार प्रतिभाओं अवि शर्मा और पलक शर्मा को इंदौर गौरव से सम्मानित किया गया।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदीवे, श्री राजेश सोनकर, श्री गोलू शुक्ला, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |