अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 5 व्यक्ति एक वर्ष के लिए जिला बदर,शाजापुर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

शाजापुर, 31 मई 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 5 व्यक्तियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली शाजापुर थाना क्षेत्र के चौबदारवाड़ी शाजापुर निवासी 25 वर्षीय इस्तियाक उर्फ खन्ना पिता इशाक खॉ, कोतवाली शाजापुर थाना क्षेत्र के महुपुरा शाजापुर निवासी 27 वर्षीय जानी उर्फ फरहान पिता इलियास खान, शाजापुर लालघाटी थाना क्षेत्र के ज्योति नगर शाजापुर निवासी 27 वर्षीय अरूण पिता बंशीलाल मालवीय एवं कोतवाली शाजापुर थाना क्षेत्र के काछीवाड़ा टेंशन चौराहा शाजापुर निवासी 22 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ तक्की पिता शिवनारायण उर्फ सोहन, थाना मक्सी क्षेत्र के बजरंग मौहल्ला निवासी 23 वर्षीय आनंद पिता लाखन लावरे को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर करते हुए शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए सभी को आदेशित किया है कि वे प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |