शाजापुर, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने शराब के अवैध रूप से परिवहन करने के उपयोग में लाये गये 3 वाहनों के अधिहरण करने तथा अपील अवधि एक माह व्यतित होने के बाद इन वाहनों की नीलामी करने के आदेश दिये है।
विगत 03 नवम्बर 2022 को कमलिया बायपास शुजालपुर मण्डी से आकाश चावड़ा पिता रोशन चावड़ा, लोकेन्द्र पिता विनोद चावड़ा से अवैध शराब के परिवहन में जप्त की गई एक मोटर साईकिल काले रंग की क्रमांक एमपी42 एमएस 5820 जप्त की गई थी। इसी तरह 27 जनवरी 2022 को राकेश पिता लच्छु से अवैध शराब परिवहन करते हुए बिना नंबर एवं चेचिस नंबर घीसी हुई पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई थी एवं 29 अक्टूबर 2017 को रोहित पिता पदमसिंह गुर्जर शुजालपुर से शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त मैजीक वाहन क्रमांक एमपी42- टी0452 को जप्त किया गया था। इन जप्तशुदा वाहनों के अधिहरण करने के आदेश कलेक्टर न्यायालय द्वारा दिये गये हैं। साथ ही आदेश के विरूद्ध अपील अवधि 30 दिवस व्यतीत होने के बाद उक्त वाहनों को नीलाम करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर को आदेश दिया गया है।