सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने ने कहा देवास जिले के पी.एच.ई. विभाग में हो रही करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की हो जाँच

देवासः-म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक श्री सज्जनसिंह वर्मा ने देवास जिले के पी.एच.ई. विभाग में हो रही करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की जाँच की मांग की है।
श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि देवास जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में योजनांतर्गत नल जल योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जिले के एक भी ग्रामों में नल जल योजना सुचारू रूप से संचालीत नहीं हो पा रही हैं ठेकेदार द्वारा टंकी निर्माण, पाईप खरीदी एवं योजना में प्रयुक्त सामग्री घटिया किस्म की उपयोग में लायी जा रही है। नल जल योजना में न तो पानी किसी गांव को उपलब्ध हो पा रहा है ना ही उसका लाभ आमजन को मिल पा रहा है क्योंकि अधिकांश जगह जो मोटरे खरीदी गई वह भी घटिया क्वालिटी होने के कारण जली पड़ी है उनको सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पेयजल योजना अंतर्गत बनाए गए चेंबर कई जगह खुले व क्षतिग्रस्त पड़े हुए है। इसके अलावा स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं आश्रम शालाओं में पी.एच.ई. विभाग ने बच्चों को शुद्व पानी पीने के लिए जो कार्य ठेकेदार से करवाए गए है विभाग ने उन कार्यो को पूर्ण बताकर ऑनलाईन दर्ज कर झूठी वाहवाही लुटी है जबकि हकीकत यह है कि कई जगहों पर कार्य अपूर्ण स्थिति में ही पड़े हुए है, ठेकेदार द्वारा पूर्ण नहीं किया है। नल जल योजना अंतर्गत पाईप लाईन तीन फीट गहरी खोदना थी लेकिन कई जगहों पर एक फीट ही खोदी गई है। कई जगह अभी भी खुदी हुई पड़ी है, न कोई रिपेरिंग हुई है बारीश में लोगों का निकलना दुश्वार हो जाएगा।
ग्राम पंचायतों एवं लोकनिर्माण विभाग द्वारा ग्रामो में निर्मित सड़कों को खोदने के उपरांत जो पाईप लाईन डाली गई है उन सड़कों को रिपेयर करने के लिए भी पी.एच.ई. विभाग द्वारा 20 प्रतिशत राशि सड़कों के रिपेयर हेतु रिजर्व रखी जाती है। नल जल येजना में खोदी गई सड़कों की ठेकेदार द्वारा पुन. मरम्मत अब तक नहीं की गई है जिसके गांव के सारे रास्ते बंद पड़े हुए है बारीश के मौसम में गांव की हालत बहुत बेकार हो जाएगी, लोग पैदल भी नहीं निकल पाऐगें, लोगों को आने-जाने में परेशान हो रही है, गांव की स्थिति नर्क जैसी बन जाएगी। आज तक विभाग ने राशि कहाँ खर्च की, किस एजेन्सी के माध्यम से रिपेयर कार्य करवाया कोई विवरण कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। करोड़ों की राशि कहाँ गायब हो गई इसका अतापता नहीं है। श्री वर्मा ने कलेक्टर देवास से देवास जिले के विधायकों की जाँच समिति बनाने का अनुरोध किया है जिससे पी.एच.ई. विभाग की कारगुजारिया, भ्रष्टाचार, अर्कणमता जग जाहिर हो सके एवं दोषियों को दण्ड़ित किया जा सकें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |