‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली टिप्पणी को लेकर पलटवार किया। जोशी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ‘फर्जी गांधी’ करार दिया और कहा कि वह ‘कुछ नहीं जानते’ लेकिन हर विषय के विशेषज्ञ बन गए हैं। अमेरिका के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया जिसे यह लगता है कि वह भगवान से ज्यादा जानते हैं और अगर उन्हें भगवान के साथ बैठा दिया जाए तो वह ईश्वर को ही समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है।

राहुल गांधी का ज्ञान परिवार से आगे नहीं बढ़ सका
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यही बीमारी है। हमारे पास भारत में लोगों का एक समूह है, जो पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। वास्तव में, वे सोचते हैं कि वे भगवान से भी बेहतर जानते हैं। वे भगवान के साथ बैठकर वार्तालाप कर सकते हैं और उन्हें समझा सकते हैं कि क्या हो रहा है। निश्चित तौर पर हमारे प्रधानमंत्री भी ऐसी ही बानगी पेश कर रहे हैं।” गांधी पर पलटवार करते हुए जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता का इतिहास का ज्ञान उनके परिवार से आगे नहीं बढ़ सका है।

‘आलू से सोना पैदा करने वाला लेक्चर दे रहा’
उन्होंने कहा, ‘‘यह हास्यास्पद है कि जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से परे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।” जोशी ने कहा, ‘‘आलू से सोना पैदा करने का दावा करने वाला एक व्यक्ति विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक व्यक्ति जिसने कभी पारिवारिक मामलों से आगे कदम नहीं बढ़ाया, अब भारत का नेतृत्व करना चाहता है।”

भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ‘‘नहीं मिस्टर फर्जी गांधी! भारत का मूल इसकी संस्कृति है। भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं। आपकी तरह नहीं जो देश को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल करते हैं।” राहुल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की अमेरिकी शाखा द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |