पीएम मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए कर रहे देश का अपमान: अमेरिका में राहुल गांधी के आरोपों पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 दिनों के लिए विदेशी यात्रा पर गए हुए हैं। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पहुंचकर राहुल गांधी ने भारतीयों के साथ मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को जमकर आढ़े हाथों लिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी, भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। उनके इस बयान पर अब बीजेपी आग बबूला हो गई है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी भारत का अपमान करने का कोई भी मौका नहीं गंवाते। विदेश यात्रा के दौरान अपने अनापशनाप बयानबाजी और गलतियों को दोहराते रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार भी प्रायोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है, जहां वो अपमान तो पीएम मोदी का करना चाहते हैं, लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हठते। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वह भारत को राष्ट्र ही मानते ही नहीं है, वो तो राज्यों का संघ कहते हैं। साथ ही वह भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न करते हैं।

मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए कर रहे देश का अपमान 
अनुराग ठाकुर ने पूछा आखिर उनकी यात्रा का मकसद क्या होता है? केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी की हालिया विदेश यात्रा का जिक्र कर कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को बॉस बताया। यह बात राहुल गांधी को पची नहीं, इसलिए  वह विदेश में उनका अपमान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान लगभग 24 पीएम और दुनिया के राष्ट्रपतियों के मुलाकात की और 50 से अधिक बैठकें की थीं।

राहुल गांधी का बयान 
सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी ने भारतीयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि वे हर चीज के बारे में सबकुछ जानते हैं, इनमें एक पीएम मोदी जी भी हैं, उन्हें लगता है कि वे हर चीज के बारे में सबकुछ जानते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी जी तो भगवान को भी समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है? वे वैज्ञानिक को विज्ञान के बारे में और इतिहासकार को इतिहास के बारे में भी समझा सकते हैं।

खालिस्तानी समर्थकों ने की नारेबाजी 
राहुल गांधी के कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी होने का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग हाथ में खालिस्तानी झंडे लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। खालिस्तानी नारे लगते देख राहुल गांधी ने अपना भाषण रोक दिया और चुपचाप खड़े हो गए। खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लगाते हुए कहा- 1984 में सिखों के साथ जो हुआ वो मोहबब्त की दुकान नहीं थी। हालांकि जल्द ही उन्हें सिक्योरिटी द्धारा हॉल से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने दोबारा भाषण शुरू करते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान में सबका स्वागत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |