नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए-82 आवेदको की समस्‍याएं सुनी

कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने #जनसुनवाई करते हुए-82 आवेदको की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर सुश्री नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में भदाना के के चम्‍पालाल कीर ने गिरवीशुदा भूमि विपक्षी से दिलवाने, गिरदौडा की सुशीला बाई जाटव एवं रिसाला एरिया नीमच के शारिक अहमद, ने प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम दर्ज करवाने आवास दिलवाने, अमावली महल के लक्ष्‍मण सिंह राजपूत ने आने-जाने का रास्‍ता खुलवाने, श्रीनाथ कालोनी नीमच के बनेसिह राजपूत ने पीएम आवास योजना में मकान आवंटन करवाने, निपानिया आबाद के सज्‍जन सिंह ने खसरा नकल में प्रविष्ठि करवाने, मोडी के सज्‍जनसिंह चन्‍द्रावत ने रास्‍ता विवाद का निराकरण करवाने, पोखरदा की विदयाबाई भील ने कृषि भूमि का कब्‍जा दिलवाने, जावद की संतोषबाई ने आम रास्‍ते से अतिक्रमण हटवाने, जावद के रमेश बोहरा ने खेत पर जाने का रास्‍ता दिलवाने, पिपलोन के गोवर्धनलाल जाटव ने सूचना के अधिकार तहत हर्जाना दिलवाने, एवं जमुनियाकला के लक्ष्‍मीनाराण तेली ने गरीबी रेखा की सूची में नाम दर्ज कर पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने संबधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।
इसी तरह पिपलोन के गंगाराम, झांतला के धन्‍नालाल, बामनिया के प्रहलाद ब्राहम्‍ण, कराडिया महाराज के अम्‍बालाल प्रजापत, चौथखेडा के दादरसिंह राजपूत, दांता के अर्जुनसिंह बंजारा, बघाना के रफीक खांन, हरवार के बन्‍शीलाल प्रजापत, जूना भदाना के मांगीलाल बंजारा, अठाना की कमलाबाई खटिक एवं झांझरवाडा की गंगाबाई सालवी आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।
#Jansamparkmp

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |