सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण में नीमच जिला टाप-5 में शामिल मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने दी वी.सी.में बधाई

नीमच,,

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान द्धितीय चरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश के टाप-5 जिलों में शामिल रहा है। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के टाप पॉच जिलों को इस उपलब्धी पर बधाई दी है।
प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा, कि #मुख्यमंत्री_जनसेवा_अभियान के काफी अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त हुए है। उन्‍होने निर्देश दिए, कि कोई भी प्रकरण निराकरण से लंबित ना रहे। उन्‍होने कहा, कि सुशासन का मंत्र है-जनसेवा अभियान।
घर-घर वितरित किये जायेगें लाडली बहनाओं को स्‍वीकृति पत्र- मुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वीडियो कॉफ्रेसिंग में कहा, कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनाओं को गॉव-गॉव, घर-घर जाकर स्‍वीकृति पत्रों का वितरण किया जावेगा। इसके लिए एक से 7 जून 2023 तक स्‍वीकृति पत्रों के वितरण का कार्य किया जावेगा और 8 जून 2023 को लाडली बहना ग्राम सभाओं का आयोजन कर, मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी जावेगी। लाडली बहनाओं के खाते में 10 जून 2023 को राशि जमा करने के लिए राज्‍य स्‍तरीय समारोह के साथ ही जिला व ग्राम स्‍तर पर भी समारोह आयोजित किये जावेगें।
कलेक्‍टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष नीमच में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरूप्रसाद सभी सीएमओ व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |