कलेक्टर श्री गुप्ता ने सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सोनकच्छ श्री आनन्द सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

देवास
—-
दिवस 30 मई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सोनकच्छ श्री आनन्द सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश में उल्लेख है कि
कृषि उपज मण्डी समिति सोनकच्छ में व्यापारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तौल काटे पर किसानों के साथ की गयी। नापतौल संबंधी धोखाधड़ी के संबंध में सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति सोनकच्छ श्री आनन्द सिंह को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था।

उक्त के संबंध में श्री आनन्द सिंह के द्वारा दिनांक 29 मई .2023 को प्रति उत्तर प्रस्तुत किया, जो कि संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण तथा तहसीलदार सोनकच्छ के प्रतिवेदन अनुसार उक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाये जाने के कारण मध्यप्रदेश कृषि उपज मण्डी अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत् तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधानों के तहत् श्री आनन्द सिंह, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सोनकच्छ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग – सोनकच्छ रहेगा तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |