केरल के शिहाब पैदल गए मक्का, अब कैलाश पर्वत तक चलकर जाएगा शिवम!

आपने देखा होगा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शिहाब चोत्तूर छाए हुए थे, जो  हज करने के लिए साढ़े आठ हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर हाल ही में सऊदी अरब पहुंचे हैं। अब उन्हीं के तरह  ग्रेटर नोएडा का रहने वाला एक नवयुवक कैलाश पर्वत की पदयात्रा पर निकल पड़ा है।

भारत और चीन सरकार से ली इजाजत
आपको बता दें कि कैलाश पर्वत पर जाने वाले शिवम यादव महज 23 साल के हैं।  सूरजपुर से 11 मई को अपने सफर पर निकले हुए हैं। अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते हुए शिवम कल यानि रविवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वह बाबा भोलेनाथ के अनन्य भक्त हैं और उनकी यह आस्था ही उन्हें भगवान शंकर के घर यानी कैलाश पर्वत तक ले जाएगी। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में पड़ने वाले कैलाश पर्वत तक की यात्रा के लिए भारत सरकार के साथ-साथ चीन की सरकार से इजाजत ली है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवम यादव रोज 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। उन्होंने बताया है कि  सबके आशीर्वाद और साथ से उनका सफर आगे बढ़ रहा है और वह अक्सर ढाबों पर ही रात में रुकते हैं और सुबह होते ही अपनी यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

केरल के शिहाब से हैं प्रेरित
जब उनसे पूछा गया कि इतना बड़ा हौसला कहा से आया हो तो उन्होंने कहा कि- सऊदी अरब की यात्रा पर पैदल निकले शिहाब को पाकिस्तान ने वीजा देने से मना कर दिया था, लेकिन उनकी अकीदत के आगे पड़ोसी मुल्क को घुटने टेकने पड़े थे। उन्हें विश्वास है कि चीन भी उनकी श्रद्धा और आस्था को देखकर उन्हें नहीं रोकेगा।

शिवम बोले- सब भोले के भरोसे 
जब शिवम से पूछा गया कि कैलाश पर जाने की हौसला कहां से आया है तो उन्होंने बताया कि उन्हें भगवान शंकर ने बुलाया है तो वही बेड़ा पार लगाएंगे और उन्होंने आगे की सारी चीजें उन्हीं पर छोड़ दी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र स्थित विक्रमपुर गांव निवासी शिवम का इरादा है कि वह नेपाल में दाखिल होने के बाद काठमांडू जाएंगे और वहां से तिब्बत होते हुए कैलाश पर्वत तक पहुंचेंगे।

शिहाब ने की थी केरल से मक्का तक की 8,640 km से ज्यादा की यात्रा
गौरतलब है कि शिहाब केरल से मक्का तक की 8,640 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर निकले हैं, उसी तरह वह खुद भी ग्रेटर नोएडा से कैलाश पर्वत तक की लगभग 1,850 किलोमीटर की यात्रा जरूर पूरी करेंगे। शिहाब ने पिछले साल जून में केरल के मल्लपुरम से मक्का तक की 8,640 किलोमीटर की यात्रा शुरू की थी। वह हाल ही में सऊदी अरब में दाखिल हुए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |