नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर भड़के CM शिवराज, बोले- जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन जैसी
भोपाल: PM मोदी ने वैदिक पद्धति से विद्वानों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन को देश को समर्पित किया है। नए संसद भवन के निर्माण को लेकर पार्टियों में मदभेद है। जहां कांग्रेस और कई पार्टियां संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न बुलाए जाने पर विरोध जताया है, तो वही कई पार्टियां इसके संसद के निर्माण और भवन के आकार पर सवाल उठा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विवादित ट्वीट किया है जिसमें नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बिन नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ताबूत की नई संसद भवन से तुलना करने पर सीएम शिवराज ने राजद के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। सीएम शिवराज ने नए संसद भवन को लोकतंत्र का नवीन भव्य मंदिर बताया। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।