राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाजापुर के पशु पालक आशीष शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार कलेक्टर श्री कन्याल ने बधाई दी

शाजापुर 28 मई 2023/प्रदेश की मूल गौवंशीय नस्ल एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए पुरस्कार योजना के अंतर्गत आज बड़वानी जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश की मूल गोवंशीय नस्ल की गायों की प्रतियोगिता में शाजापुर के पशुपालक श्री आशीष शर्मा को प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ। पुरस्कार पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल द्वारा प्रदान किया गया। श्री शर्मा का चयन उनकी “मालवी” नस्ल की गाय जिसका प्रतिदिन औसत दुग्ध उत्पादन 14.760 लीटर के लिए हुआ हैं। प्रथम पुरुस्कार के रूप में श्री शर्मा को 2 लाख रुपए प्राप्त हुए। प्रथम पुरस्कार मिलने पर शाजापुर कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आशीष शर्मा तथा उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. मनोज शर्मा सहित स्टाफ को बधाई दी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर कलेक्ट्रेट में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न     |     शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने बाल-मृत्यु दर कम करने की समीक्षा की     |     शाजापुर नप में शिकायत निवारण समिति की बैठक संपन्न     |     शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न     |     शिवपुरी में तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, ग्रामीणों ने ड्राइवर की बचाई जान     |     बियर से भरे ट्राले में अचानक लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान     |     भोपाल में ससुर ने बहू पर कर दी फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला     |     सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक की शादी, दूसरे की 23 मई को होनी थी, मातम में बदली खुशियां     |     सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक की शादी, दूसरे की 23 मई को होनी थी, मातम में बदली खुशियां     |     छत्तीसगढ़ के मुलुगु में बारुदी सुरंग में विस्फोट, तीन पुलिसकर्मी शहीद     |