उमेश गौतम ने दूसरी बार ली मेयर पद की शपथ, भावुक होकर बोले- ‘दो साल के अंदर होंगे सभी काम’

बरेली। बरेली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर (मेयर) उमेश गौतम और पार्षदों ने शपथ आज बरेली क्लब में ली। एडीएम प्रशासन रितु पुनिया ने उमेश गौतम को मेयर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद उमेश गौतम भावुक दिखाई दिए। लगातार दूसरी बार जनता ने उमेश गौतम को बरेली के मेयर के रुप में चुना है।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर डा. उमेश गौतम भावुक हो गए। उन्होंने शपथ ग्रहण में साक्षी बनने वाले माता-पिता, सभी जनप्रतिनिधियों व लोगों का आभार व्यक्त किया। महापौर ने मंच से कहा कि शहर में दो साल के अंदर सभी कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बरेली चमकने की राह पर है

मेयर पद की शपथ लेने के बाद डा. उमेश गौतम ने जनता से वादा किया कि आने वाले समय में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। जनता के लिए अब हम पूरा काम करेंगे और जल्द से जल्द लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बरेली की जनता ने जो आशा की उन अधूरे काम को दो साल में पूरे कर के दुंगा।

उन्होंने कहा कि बरेली को स्मार्ट सिटी 2018 में मिला। बरेली चमकने की राह पर है। बरेली पूरे विश्व में सबसे सुंदर शहर बने। बरेली अब सेफ सिटी बन रहा है। माता-बहनों के लिए सरकार काम कर रही है।

सेफ सिटी में महिलाएं होंगी सुरक्षित

महापौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, हम भरोसा दिलाते हैं कि बरेली के अंदर माताओं-बहनों पर कोई भी गंदी नियत से आंख नहीं उठा सकेगा। बरेली में बहु बेटियां सुरक्षित रहें इसी प्रण के साथ आज ये शपथ ली है। जनता को जल्द से जल्द रिजल्ट भी देखने को मिलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |