‘संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर, बहिष्कार से गिरेगा मान’, विपक्षी दलों के विरोध पर बोले बाबा रामदेव

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान किया है। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने इस मामले में बयान दिया है।

बाबा रामदवे ने की फैसले पर पुनर्विचार की अपील

बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे जोकि ऐतिहासिक है। जो लोग कल संसद का घेराव करने वाले हैं, उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और जिन विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है, उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि संसद सिर्फ भवन नहीं लोकतंत्र का मंदिर है। अगर इसका बहिष्कार होगा तो उससे लोकतंत्र का मान गिरेगा। उन्होंने कहा कि जिन बलिदानियों की शहादत से हमें आजादी मिली है, उनके सम्मान का केंद्र संसद है। संसद का बहिष्कार और घेराव करना उन बलिदानियों का अपमान होगा।

संसद भवन की ओर कूच न करें पहलवान- रामदेव

इसके साथ ही बाबा रामदेव ने पहलवानों से भी अपील की। बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे पहलवान इस बात को समझेंगे और कल संसद की ओर नहीं कूच करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |