‘मोदी विरोध में और कितना गिरोगे’, नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने वाले मुख्यमंत्रियों पर बरसी भाजपा

नई दिल्ली। नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का आज 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया। विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों के इस फैसले पर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी नेता मोदी विरोध के चलते राज्य की जनता का नुकसान करने पर लगे हैं।

राज्यों के ‘विकास का बहिष्कार’ कर रहे सीएम

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री जिन्होंने नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक को छोड़ने का फैसला किया है, वे अपने राज्यों के “विकास का बहिष्कार” कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक (जीसीएम) में 100 से अधिक मुद्दों पर चर्चा होती है और जिन राज्यों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा उसकी जनता को नुकसान होगा।

जनता का अहित क्यों कर रहे हैं विपक्षी नेता?

रविशंकर ने कहा- नीति आयोग देश के विकास और योजनाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस बैठक में जो मुख्यमंत्री नहीं आए हैं वो अपने प्रदेश की जनता की आवाज यहां तक नहीं ला रहे हैं। गवर्निंग काउन्सिल की बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा होती है, महत्वपूर्ण फैसले होते हैं और उसके बाद ये फैसले जमीन पर लागू होते हैं। बावजूद इसके भी ये मुख्यमंत्री क्यों नहीं आ रहे? मोदी विरोध में आप कहां तक जाएंगे? ये मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जनता का अहित क्यों कर रहे हैं?

इन मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार

नीति आयोग की बैठक का जिन 8 मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया है उनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के सीएम केसीआर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया शामिल हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काफी उहापोह के बाद शुक्रवार देर रात बैठक में आने का फैसला किया।

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक के दौरान 2047 तक देश को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के साथ कई और मुद्दों पर चर्चा होनी है। जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उनमें शामिल है…

  • एमएसएमई
  • बुनियादी ढांचा और निवेश
  • महिला सशक्तिकरण
  • स्वास्थ्य और पोषण
  • कौशल विकास और गति शक्ति के मुद्दे

PM Modi की अध्यक्षता में हो रही बैठक

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही है। गवर्निंग काउंसिल की बैठकें केंद्र और राज्यों को प्रमुख विकास मुद्दों की पहचान करने और उन्हें संयुक्त रूप से हल करने का अवसर देती हैं। सूत्रों ने बताया कि संचालन परिषद की अब तक हुई सात बैठकों में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और उनका समाधान किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |