खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी तेज रफ्तार मारूती वैन, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 4 घायल

नीमच: नीमच में शनिवार सुबह 6 बजे मनासा मंदसौर रोड पर एक दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें मंदसौर की तरफ से आ रही एक मारुती वैन रुपावास के समीप रोड के पास खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी। घटना में देवरी ख़वासा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर 108 एंबुलेंस ने पहुंच तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वही तीन अन्य मृतक के शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय में पीएम के लिए रखवाया गया है। मृतक संदीप, सुशीला बाई, जयंती बाई। 4 घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण चालक को टैक्टर की ट्राली दिखाई नहीं दी और ये बड़ा हादसा हो गया।

जिले में टैक्टर ट्राली के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है जिसका सबसे बड़ा कारण रोड पर चलने वाली टैक्टर ट्रालियों का रात के समय दिखाई नहीं देना है। क्योंकि इन ट्रालियों पर पीछे की ओर रेडियम नहीं लगे होते हैं और रात के समय ये दिखाई नहीं देती है पिछले दिनों नीमच जिले के पूर्व एसपी सूरज कुमार वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खुद जा कर वाहनों पर वाहन चालकों को ऐसे वाहनों पर रेडियम लगाने का अभियान चलाया था और जिले के हर थाने को निर्देशित किया था कि आम जन के साथ मिलकर ऐसे वाहनों पर रेडियम लगाए मगर एसपी वर्मा के तबादला होने के बाद ये अभियान ठप्प पड़ गया और ऐसे हादसे बढ़ने लगे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |