पखांजूर: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली गिरफ्तार, एक जवान घायल

पखांजूर : पखांजूर में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 1 महिला माओवादी गिरफ्तार हुई है वहीं एक जवान गंभीर रुप से घायल हुआ है। पखांजुर के थाना बडगांव क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटेलियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर बीती रात गस्त सर्चिंग करने के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग रात 8 बजे थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा ग्राम उरपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में 01 महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घायल महिला माओवादी की पहचान RKB डिवीजन की सदस्य नाम फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में 01 BSF जवान विकास शिंग को मामूली चोट आई है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है व खतरे से बाहर है। मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |