जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी का सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के चंदूसा इलाके के नागबल गांव में आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने श्रंज नागबल क्रॉसिंग में एक चलित वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) स्थापित की।

 उन्होंने बताया कि श्रंज से नागबल की ओर आ रहे एक व्यक्ति ने सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए शख्स के पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लारीडूरा चंदूसा निवासी मोहम्मद अशरफ मीर के रूप में हुई है, जो लश्कर के एक आतंकवादी के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि मीर आत्मसमर्पण कर चुका आतंकवादी है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |