सड़क हादसे में नीतीश कुमार की मौत: घर में 29 मई को आनी थी बरात, बहन की डोली से पहले सजी भाई की अर्थी

नारदीगंज: नवादा जिले के नारदीगंज थाने क्षेत्र के नंदपुर गांव के एक किशोर की सड़क हादसे में जान चली गई। तीन दिन बाद घर में बारात आनी थी, लेकिन बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी सजानी पड़ी। खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मचा है। यह हादसा इचुआ सड़क मार्ग में दलेलपुर गांव के पास हुई।

मृतक की पहचान नंदपुर निवासी राम लखन सिंह के 16  साल के बेटे नीतीश कुमार के तौर पर हुई है। वह नारदीगंज कॉलेज नारदीगंज में 12वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार शुक्रवार की सुबह में साइकिल से कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। रास्‍ते में नारदीगंज से इचुआ सड़क मार्ग में दलेलपुर गांव पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी नारदीगंज में इलाज के लिए ले गया, जहां कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। पावापुरी में उपचार के दौरान नीतीश ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता किसान हैं।  बता दें कि परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। 22 मई को तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। आगामी 29 मई को नालंदा जिले के बेगमपुर गांव से बारात आने वाली थी। खुशी के माहौल में बेटे नीतीश का दुनिया से जाना बेहद हृदय विदारक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |