MP में अवैध हथियारों का जखीरा, आरोपी ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

खंडवा। जिले में पुलिस ने देसी पिस्टल की तस्करी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से दो देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने हथियारों की खरीदी–बिक्री और दलाली करने वाले 3 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। इस तरह से पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पहले बेची जा चुकी तीन पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अब इनके नेटवर्क की तलाश कर रही है। खरगोन जिले के भगवानपुरा से हथियार लेकर आए दो बदमाशों को खंडवा पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इनकी निशानदेही पर खंडवा के 3 आरोपियों से 3 पिस्टल जब्त की गई। इस तरह पुलिस ने 5 आरोपियों से 5 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस जब्त किए है। मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में खंडवा पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने किया। 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |