मंच से उतरने को कहा तो बहस करने लगा अल्पसंख्यक नेता, दिग्विजय सिंह ने लगा डाली क्लास

बुरहानपुर : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़क गए। दरअसल, उन्होंने अल्पसंख्यक नेता को मंच से उतरने को कह दिया था। जिस पर वह उनसे बहस करने लगा। दिग्विजय सिंह बुधवार को एक दिन के दौरे बुरहानपुर पहुंचे थे। जहां कांग्रेस के मंडलम और सैक्टर कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। उसी समय यह मामला हुआ। बैठक बुरहानपुर शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में हुई। प्रोटोकाल के तहत वर्तमान विधायक पूर्व विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस की बैठक बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में हुई। प्रोटोकाल के तहत वर्तमान विधायक पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठाया गया था। लेकिन ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष और पार्षद अबरार साहब भी मंच पर पहुंच गए। जिस पर दिग्विजय सिंह ने स्थानीय नेताओं से पूछा कि यह कौन हैं? यूथ कांग्रेस के हैं क्या ? तब अबरार साहब ने कहा कि चले जाते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा आप यहां न बैठें सामने बैठें या चले जाएं। इस पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष यह कहते हुए निकले कि क्या आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है। इस पर दिग्विजय सिंह गुस्सा होकर भड़क गए और कहा आप चले जाएं। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |