तपती दोपहरी में आग के गोले में धुनी तपस्या कर रहे संत, देखिए मां नर्मदा के तट पर कोट खप्पर साधना की अनोखी तस्वीरें
बड़वाह : धर्म और अध्यात्म की तपोभूमि मध्यप्रदेश के बडवाह में मां नर्मदा के उत्तर तट पर स्थित सुन्दर धाम आश्रम में श्रीश्री 1008 महंत बालकदास जी महाराज साधु संतों के साथ तपती दोपहरी में धूनी तपस्या कर रहे हैं। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 75 वें श्री विष्णु महायज्ञ अमृत महोत्सव में आश्रम पहुंचे भक्त इस तपस्या के भी दर्शन लाभ ले रहे हैं। आप को बता दें कि निमाड़ में तापमान 45 से 46 डिग्री रहता है।

बसंत पंचमी से इस तप की शुरुआत होती है जो चार माह चलता है और गंगा दशमी पर पूर्ण होता है। तेज धूप के बीच श्रीश्री 1008 महंत बालकदास जी महाराज अपने अन्य संतों के साथ कोट खप्पर धुनी तपस्या कर रहे हैं।

इस तपस्या में कुछ संतों ने अपने चारों तरफ आग का घेरा बना रखा है, तो कोई संत गोल चक्र के दायरे में है, तो कोई पंच अग्नि, सप्त अग्नि के बीच अपनी तपस्या पूरी करने में जुटे हैं।

ब्रह्मलीन सुन्दरदास जी महाराज ने इस तपस्या की शुरुआत की थी। इसके बाद से गादीपति श्रीश्री 1008 महंत बालकदास जी महाराज इस तपस्या को करते आ रहे हैं।