‘शिंदे गुट पार्टी नहीं, मुर्गों का ग्रुप कभी भी हो सकते हैं हलाल’…संजय राउत ने की भाजपा की आलोचना

शिवसेना (UTB) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि शिंदे गुट एक पार्टी नहीं बल्कि मुर्गों का समूह और कभी भी हलाल कर दिया जाएगा। राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे समूह के साथ भाजपा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा शिंदे समूह को पांच लोकसभा सीटें देती है, तो भी यह बहुत अधिक हैं। पिछली लोकसभा में हमारे 19 सांसद थे। लोकसभा में हमारी संख्या स्थिर रही।” उन्होंने कहा कि शिंदे समूह को 48 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

आगामी 28 मई को नये संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के मुद्दे पर शिवसेना नेता ने कहा कि यह विरोध के लिए विरोध नहीं है, बल्कि राष्ट्रपति और संविधान के सम्मान के लिए विरोध है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाना चाहिए। निमंत्रण पत्रों पर नजर डालें तो इसमें उपराष्ट्रपति का नाम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया गया, इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। यह कोई निजी घटना नहीं है। यह देश का कार्यक्रम है, राष्ट्रीय कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और चुप्पी तोड़नी चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |