डिप्टी CM Brajesh Pathak बोले- सरकारी अस्पतालों में MR मिलें तो उनके खिलाफ FIR दर्जकर करें कार्रवाई

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने तथा पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखने के चलन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम आर) मिलें तो तत्काल उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार देर शाम जिले के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में एमआर मिलें तो उनके खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया जाए।

उन्‍होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक मरीज के लिए बाहर की दवाएं न लिखे और दवाओं का पर्याप्त भंडार रखें। उन्होंने कहा कि दवाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। पाठक ने कमालगंज के रतनपुर गांव में जल जीवन मिशन परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सपना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर सभी ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। पाठक देर शाम इटावा से फर्रुखाबाद पहुंचे और उन्होंने जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |