लव मैरिज से नाराज अपनों ने फेर लिया मुंह, सहारा बने पुलिस वाले, 2 साल के बच्चे को गोद में उठाकर करवाया पिता का संस्कार

मनेंद्रगढ़: पिता का सहारा क्या होता है यह‌ वही समझ सकता है, जिनके ‌सिर से पिता का साया ऊठ चुका हो। कुछ इसी तरह का मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली में ‌आया जब एक महिला थाने में ‌अपने दो साल के‌ बेटे के साथ शव वाहन में ‌अपने पति का शव ले‌कर पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु रायपुर में इलाज के दौरान हो‌ गई है। अपने पति के‌ अंतिम संस्कार करने में आ रही आर्थिक व‌ सामाजिक परेशानी पर मदद की आस में ‌महिला ने कोतवाली प्रभारी सचिन‌ सिंह से गुहार लगाई तो कोतवाली प्रभारी के साथ समस्त स्टॉफ महिला की मदद को‌ जुट गया।

महिला ने बताया कि प्रेम विवाह करने के बाद पति की मृत्यु के पश्चात रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया है। अपनों की बेरूखी के बीच मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस सहारा बन कर सिटी कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया।

मंगलवार की रात लगभग 8 बजे कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के अमलीबहरा की रहने वाली सविता सिंह मनेंद्रगढ़ थाने शव वाहन के साथ पहुंची और सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके पति जिस से उसने प्रेम विवाह किया था। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के जखारा का रहने वाला निक्की वाल्मीकि के शव के साथ वह आई है। प्रेम विवाह करने के कारण परिवार वालों से दूरी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |