जज़्बा सोशल फाउंडेशन का ईद मिलन और समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न,शाजापुर के काजी साहब को किया सम्मानित

शाजापुर

जज़्बा सोशल फाउंडेशन, उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित ईद मिलन और समाज रत्न सम्मान समारोह का गरिमामय कार्यक्रम भेरूगढ़ स्थित समीर गार्डन पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह राव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आबकारी अधिकारी, झाबुआ डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने की। स्वागत भाषण और संस्था की गतिविधियों का उल्लेख संस्था प्रमुख इंजीनियर सरफ़राज़ क़ुरैशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नईम ख़ान और समीर उल हक़ ने किया। आभार श्री सिकंदर लाला ने माना।

इंजीनियर सरफ़राज़ क़ुरैशी ने संस्था की कारगुजारियां बताते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया जिसमें मस्जिदों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ना एवं क़ब्रस्तानों में सफाई और पौधारोपण किया जाना विशेष है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि देवास कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने कहा कि जज़्बा सोशल फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की वजह से ये विश्वास रहता है कि जब कभी संकट के समय इन्हें याद किया जाएगा, ये सेवा में सलंग्न हो जाएंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर बैरागी ने कहा कि ईद मिलन समारोह इस वक़्त की आवयश्कता है। हम सभी को एक दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। विशेष रूप से उपस्थित जेल अधीक्षक श्रीमती उषा राज ने जेल में बन्द कैदियों के विकास और कल्याण से जुड़ी संभावनाओं को तलाशा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें यहाँ आकर बहुत प्रसन्नता हुई है। एक सामाजिक संस्था निरंतर इतने वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, ये हम सभी के लिए अनुकरणीय है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ज़िला आबकारी अधिकारी डॉ शादाब अहमद सिद्दीक़ी ने कहा कि इस देश के पर्व सिर्फ़ पर्व ही नहीं बल्कि उनमें ऐसी सामाजिकता भी निहित है जो सीमेंट की भाँति समाज के हर वर्ग को एक दूसरे से मज़बूती से जोड़े रखती है।संस्था के सरपरस्त और शहर क़ाज़ी श्री खलिकुर्रेह्मान ने संस्था के सदस्यों को अपनी दुआएँ दीं और आगे भी उनसे समाज की भलाई के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर देवास नगर निगम के पूर्व सभापति श्री अंसार भाई हाथिवाले और इंदौर से पधारे उद्योगपति श्री सैयद हिफ़ाज़त अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों का समाज रत्न के रूप में सम्मान किया गया। इस क्रम में वकालत के क्षेत्र में काम करने के लिए शाजापुर से श्री एहसान उल्लाह काजी सा उर्दू अदब की खिदमत के लिए भोपाल से श्री महताब आलम, राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने पर श्री प्रकाश चित्तौड़ा, नारी सशक्तिकरण के लिए श्रीमती नूरी ख़ान, पत्रकारिता के लिए आगर से श्री जफर मुल्तानी, सामाजिक समरसता के लिए सारंगपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहम्मद अली, राजनेतिक क्षेत्र में काम करने के लिए देवास से श्री मतीन अहमद सिद्दीकी और समाज सेवा के लिए हाजी फहीम सिकंदर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आरम्भ हाफ़िज़ सलमान साहब ने तिलावत-ए-क़ुरआन से किया। ना’अत शरीफ़ श्री शाहनवाज़ असीमी ने पेश की।

ईद की सेवइयों की मिठास के साथ शहरवासियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर संस्था सदस्य सर्वश्री ज़मीर उल हक,मंसूर हुसैन, फरीद अहमद कुरैशी, सलीम देहलवी,जफर आलम अंसारी, वसीम अब्बास, डॉ अनीस शेख, इंजीनियर इसरार शेख, इंजीनियर जावेद कुरैशी, मकसूद सर देवास, तनवीर शेख एड देवास, इंसाफ कुरैशी एड, सादिक खान, अरशद खान, अबुल हसन, सबी उल हसन , मुनव्वर बेग, सफदर बेग, इमरान खान गोल्डन, शफीक खान,हारून नागोरी,नवाब भाई, … एवं नगर के सर्व श्री शकील सिद्दीकी पटवारी,रईस सिद्दीकी पटवारी, इंजिनियर विकार अहमद सिद्दीकी, नियाज़ मोहम्मद शेख,जाहिद नूर खान एड, भाई रफीक कुरैशी, अब्दुल आलिम फिटवेल, इकबाल उस्मानी,शाहिद सिद्दीकी एड,इक़बाल भाई पाकीज़ा, रंग कर्मी शरद शर्मा, सैयद बिलाल, शायर हमीद गौहर, जावेद बेग, उज्जैन मुशायरा कमेटी, एन डी टी वी , भोपाल से श्री रिज़वान खान, राजगढ़ से एहतिशाम सिद्दीकी एड, जावरा से श्री नादिर शाह और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |