राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उमरिया बस दुर्घटना में घायल एवं मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना घायलों का किया जायेगा बेहतर नि:शुल्क उपचार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाई-वे ओवर ब्रिज के पास बस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को 10-10 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को शासकीय सेवा में भी लिया जायेगा। घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जायेगी।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज उमरिया प्रवास के दौरान बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय पहुँच कर घायल एवं मृतक के परिजन से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने घायलों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिये। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह ने भी पीड़ित परिजन को सांत्वना दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |