प्रदेश की बहनो के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बनी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
प्रदेश सरकार संर्वागीण विकास के लिए समर्पित होकर कर रही है कार्य- महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
आजीविका मिशन के माध्यम से बहनों को लखपति बनाने के किए जा रहे है प्रयास
राज्य स्तरीय रोजगार मेले मे दो लाख से अधिक युवाओ को 2114 करोड़ का ऋण वितरण
1300 से अधिक एमएसएमई को 271 करोड़ 41 लाख रूपये की सब्सिडी का सिंगल क्लिक से किया गया वितरण
📍 प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्गो के संवर्गीण विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देष गांव मे बसता है। गांव की तरक्की से ही हमारे गांव विकसित होगे। गांवो के विकास से मध्यप्रदेश अव्वल रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गांवो के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और उज्जवला योजना ने गांवो का कायाकल्प कर दिया है। मातृ वंदना योजना मे प्रदेष अव्वल है, इसके लिए मैं मध्यप्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्यवयन 10 जून से प्रारंभ होगा। यह अच्छी एवं अभिनव योजना है। इससे प्रदेष की महिलाओं को लाभ होगा। महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज उमरिया जिले के ग्राम पंचायत भरौला मे आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महा महिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं पद्मश्री जोधईया बाई ने दीप प्रज्जल्वित कर किया। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि प्रदेष के जन जातीय बाहुल्य क्षेत्रों मे सिकल सेल एक बड़ी चुनौती है। उन्होने कहा कि सिकल सेल एवं टीबी के विरूद्ध हम सबको मिलकर लड़ना होगा। उन्होने कहा कि सिकल सेल की जांच मध्यप्रदेष के अलीराज पुर से प्रारंभ हुई है। शीघ्र ही प्रदेश के जन जातीय बहुल्य जिलो मे सिकल सेल की जांच के लिए शिविर लगाए जाएगे। उन्होने कहा कि इन षिविरो मे जाकर जांच कराएं। सिकल सेल की बीमारी पाए जाने पर इसका उपचार भी कराए। उन्होने कहा कि सिकल सेल से पीडि़त युवाओ की शादी के समय ध्यान दे कि उनकी शादी सिकल से पीडि़त व्यक्ति के साथ ही न हो जाए। उन्होने कहा कि टीबी रोग को छिपाएं नही बल्कि इसका उपचार भी कराएं।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहनो के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। उन्होने कहा कि इस योजना से प्रदेष की बहनों को लाभ होगा, उनकी छोटी छोटी आर्थिक जरूरते पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आागामी 10 जून को प्रदेश की पात्र महिलाओ के खाते मे एक हजार रूपये की राशि अंतरित की जाएगी। यह योजना बहनों की जिंदगी एवं हालात बदल देगी। उन्होने कहा कि 10 जून की तारीख प्रदेश के महिलाओ की जिंदगी बदल देगी। प्रदेश की महिलाओ को 10 जून, 10 जुलाई, 10 अगस्त एवं 10 सितंबर को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत राषि उनके खाते मे अंतरित की जाएगी और यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे पहले बेटियो को बोझ समझा जाता था, आधुनिक चिकित्सा संसाधनों का सहारा लेकर कोख मे ही बेटियो का कत्ल किया जाता था। इस स्थिति को सुधारने के लिए मैने तय किया कि बेटियो को भी बेटो के समान विकास के सभी अवसर मुहैया हो, इसलिए हमारी सरकार ने तय किया कि गरीब बेटियो का विवाह मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से हजारो बेटियो का विवाह मध्यप्रदेश मे संपन्न हुआ है। मध्यप्रदेश मे बेटियां लखपति ही पैदा हो, इसके लिए हमारी सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की। इस योजना से आज मध्यप्रदेष की लाखों बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बन चुकी है। हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश की बहनो को पंचायतो, नगरीय निकायों मे समुचित प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए आरक्षण दिया है, जिसके कारण आज मध्यप्रदेश मे सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष जैसे पदो पर महिलाओ की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेष मे 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतो मे महिला सरपंच चुनी गई है, जिसके कारण चमत्कार हुआ है। उन्होने कहा कि महिलाओ के नाम पर भूमि की रजिस्ट्री किए जाने पर प्रदेश सरकार द्वारा छूट दी गई है जिसके कारण अब भूमि और दुकानो की रजिस्ट्री महिलाओ के नाम की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश मे आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। आजीविका मिशन के कार्य के माध्यम से महिलाओ को लखपति बनाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के खाते मे राषि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव मे स्व सहायता समूह बनाएं और लाड़ली बहना सेना भी बनाएं। हमारे इन प्रयासों से हम आगें बढेगे और आर्थिक समृद्धि एवं सामाजिक समरसता को अंगीकार करेंगे। उन्होने कहा कि समाज मे शांति एवं समरसता लाने के उददेष्य से एक अप्रैल से शराब के अहाते बंद कर दिए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे हमारा देश तेजी से आगें बढ़ रहा है।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश को विकसित प्रदेष बनाया है। मध्यप्रदेष के गरीबो के जीवन स्तर पर सुधार हुआ है। इसके लिए मैं प्रदेष के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं। उन्होने कहा कि लाड़ली बहना योजना अभिनव योजना है। इस योजना से मध्यप्रदेश की हजारो बहनो को लाभ होगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हवाई जहाज से तीर्थ यात्रियो को तीर्थ यात्रा कराने का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। उन्होने लाड़ली लक्ष्मी योजना से लगभग प्रदेष की 45 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मध्यप्रदेष मे ऐतिहासिक योजनाएं प्रारंभ की गई है जिसका लाभ प्रदेष के लोगों को मिलेगा। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेष आज तेजी से विकास कर रहा है। लोगो के जीवन मे खुषहाली है। समारोह को विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह ने भी संबोधित किया। महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 1300 से अधिक एमएसएमई इकाईयो को 271 करोड़ 41 लाख रूपये की सब्सिडी का सिंगल क्लिक से उनके खातो मे अंतरित की। इसी प्रकार महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय रोजगार मेले मे दो लाख से अधिक युवाओ को 2114 करोड़ रूपये की राषि सिंगल क्लिक के माध्यम से खातो मे अंतरित की।
कार्यक्रम मे प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, संासद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमांद्री सिंह, विधायक बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र शिवनारायण सिंह, विधायक जैतपुर विधानसभा क्षेत्र मनीषा सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी पुलिस डीसी सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, कलेक्टर डा. के.डी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अन्नू सिंह, पूर्व सांसद ज्ञान सिंह, दिलीप पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर के सी बोपचे सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार तथा जिले भर से आये लोग बडी संख्या मे उपस्थित रहे।
#JansamparkMP