शाजापुर में एकता ग्रुप का आयोजन-हिंदू और मुस्लिम समाज के नवयुवगल एक ही मंडप के नीचे आज करेंगे अपने नवजीवन की शुरुआत

शाजापुर- सामूहिक विवाह सम्मेलन होना नई बात नहीं है, लेकिन शाजापुर शहर में पिछले 12 वर्षों से हो रहा सामूहिक विवाह सम्मेलन हर वर्ष चर्चाओं में रहता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि यहां हिंदू और मुस्लिम समाज के नवयुवगल एक ही मंडप के नीचे अपने नवजीवन की शुरुआत करते हैं।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी एकता ग्रुप द्वारा लालघाटी स्थित एक निजी गार्डन में सर्वधर्म विवाह सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इसमें 36 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। एकता ग्रुप अध्यक्ष वकार अली ने बताया कि इसमें 33 जोड़े हिंदू समाज के व 3 जोड़े मुस्लिम समाज के अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि विवाह और निकाह के पश्चात् वर-वधुओं को गृहस्थी का सामान भी भेंट किया जाएगा। एकता ग्रुप के सचिव शेख शाकीर ने बताया कि ग्रुप द्वारा केवल विवाह ही नहीं करवाए जाते बल्कि शासन के नियमों का भी पूरा ध्यान रखते हैं और बाल विवाह नहीं होने दिया जाता। इस वर्ष भी ग्रुप द्वारा किए जा रहे इस वैवाहिक आयोजन में कुछ ऐसे आवेदन आए थे, जिनकी उम्र कम थी। इस कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया। ग्रुप के अध्यक्ष वकार अली ने बताया कि शासन द्वारा जो विवाह के नियम और उम्र तय किए गए हैं उसी के अनुसार यहां विवाह कराए जाते हैं और सभी आवेदनो की बारीकी से जांच की जाती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |