कर्नाटक में ‘नफरत का बाजार’ बंद करने की कवायद शुरू, सिद्धारमैय्या सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

बैंगलोर : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ‘नफरत के बाजार’ को बंद करने की कवायद शुरू कर दी है (Karnatak sarkar ka faisla) । 13 मई को स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करने के बाद कर्नाटक में 20 मई को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में ही राहुल गांधी ने पांच वादों को पूरा करने की बात की। राहुल के कहे अनुसार शपथ ग्रहण वाले दिन ही कांग्रेस ने पांच बड़े चुनावी वादों को पूरा कर दिया। अब कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार अपने दूसरे बड़े चुनावी वादे को पूरा करने में जुटी है।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में बजरंग दल, पीएफआई जैसे विद्वेष फैलान वाले संगठनों को बैन करने का आश्वासन दिया था। इसे भाजपा ने बजरंग बली का अपमान बता खूब सारी बातें की। लेकिन नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा। अब सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में नफरत के बाजार को बंद करने की कवायद शुरू कर दी है।

मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने विधानसभा में राज्य पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य की विधि-व्यवस्था पर चर्चा हुई। साथ ही सीएम ने नफरत की बाजार को बढ़ावा देने वालों पर सख्त एक्शन का निर्देश दिया। (Karnatak sarkar ka faisla) सीएम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ ‘कठोर कार्रवाई’ शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें समाज में शांति और सह-अस्तित्व बनाए रखने के लिए अधिक सावधान रहना चाहिए। सीएम सिद्दारमैया ने दोहराया कि समाज में शांति को भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। पुलिस को ड्रग्स के खतरे को भी रोकना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |