महाराष्ट्रः बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 6 की मौत, दो दर्जन लोग घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह सात बजकर 20 मिनट पर जिले में पुराने मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड राजा कस्बे के पास हुआ।

दुर्घटना स्थल राज्य की राजधानी मुंबई से 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस में 33 यात्री सवार थे और यह पुणे से बुलढाणा के मेहकर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि जब बस पलसखेड चक्का गांव पहुंची, तो इसकी ट्रक से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।”

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में बस सवार चार यात्री और दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीन घायलों को सिंदखेड राजा कस्बे के ग्रामीण चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जबकि 15 अन्य को पड़ोसी जालना जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि जालना के अस्पताल ले जाए गए 15 में से दो लोगों की हालत नाजुक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |