संभागायुक्त श्री यादव आज शाजापुर के मक्सी एवं सूरजपुर में जनसेवा अभियान के शिविर आकस्मिक पहुंचे

शाजापुर
—-
उज्जैन संभागायुक्त श्री संदीप यादव आज #मुख्यमंत्री_जनसेवा_अभियान2 के तहत नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 तथा ग्राम सूरजपुर में आयोजित शिविर में आकस्मिक पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर भी मौजूद थे।

इस दौरान संभागायुक्त श्री यादव ने निर्देश दिये कि शिविर के दौरान सेवाओं संबंधी प्राप्त होने वाले आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से चर्चा भी की। मक्सी में वार्ड क्रमांक 03 की महिलाओं द्वारा नाली निर्माण संबंधी आवेदन दिया गया था। कलेक्टर श्री कन्याल ने सीएमओ श्री अशफाक खान को निर्देश दिये कि 26 मई तक वार्ड क्रमांक 03 की नाली की समस्या का समाधान करें। ग्राम सूरजपुर में भी संभागायुक्त श्री यादव ने उपस्थित आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। शिविर में पेयजल से संबंधित 01 तथा नामांतरण एवं बटवारे से संबंधित 02 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणजनों ने सूरजपुर बड़ली से खरेली मार्ग पर पुलिया बनाने का अनुरोध किया। इस दौरान संभागायुक्त ने स्वसहायता समूहों के कार्यों तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। पेयजल समस्या के संबंध में कलेक्टर ने अवगत कराया कि ग्राम की नलजल योजना को समूह योजना में शामिल किया गया है। नर्मदा लिंक परियोजना से प्राप्त होने वाले जल से इस ग्राम को भी पानी मिलेगा। पेयजल समस्या के तात्कालिक निराकरण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हेण्डपंप में सिंगल फेज मोटर डालने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जनपद पंचायत शाजापुर सीईओ श्री एचएल वर्मा, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, मक्सी में श्री मोहन पटेल तथा ग्राम सूरजपुर में स्थानीय सरपंच श्री भीमसिंह भी उपस्थित थे।
#collectorshajapur #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |