आगर पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता, हफ्ते में दूसरी बार पकड़ी 1 करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब

आगर मालवा: इंदौर कोटा नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान आगर कोतवाली पुलिस ने 712 अवैध अंग्रेजी शराब पेटी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई शराब की कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। SP  संतोष कोरी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

आगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जहां इंदौर कोटा नेशनल हाईवे से 712 अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी ट्रक से परिवहन करते हुए पकड़ी और दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। SP  संतोष कोरी ने आज प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अमृतसर से ट्रक में परिवहन करते हुए शराब इंदौर की ओर ले जा रही थी जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल एक करोड़ 17 लाख 21 हजार 600 का माशूका जब्त किया।

बता दे कि आगर पुलिस की सप्ताह की ये दूसरी बड़ी सफलता है। इसी सप्ताह में शराब की एक और बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |