MP कांग्रेस vs कार्तिकेय: ‘युवराज’ कहे जाने पर भड़के CM शिवराज के सुपुत्र, नकुलनाथ के बहाने दिलाई सिख दंगों की याद

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान (Kartikeya Singh Chauhan) और कांग्रेस (INCMP) में ट्विटर वार शुरु हो गया है। दरअसल, कांग्रेस ने तंज कसते हुए ट्विटर पर एक पोस्‍ट की है जिसमें कार्तिकेय को ‘युवराज’ की संज्ञा दी है। इस पर भड़के कार्तिकेय ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए परिवार पर हमला करने की बजाय मुद्दों पर राजनीति करने की सीख दे डाली

कार्तिकेय सिंह ने लिखा कि ‘युवराज शब्द आप लोगों के लिए नया नहीं है। आपकी पार्टी में कई युवराज हैं, शहज़ादे हैं। आपको तो कई बार युवराज युवराज बोलना पड़ता होगा, इसलिए आदतन यहां भी लिख दिया। ख़ैर ये छोड़िये, भाजपा की वजह से आपकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करना सीखने की कोशिश करने लगी। हालांकि वो आपसे होगा नहीं, आपके DNA में नहीं है। वैसे सुना है बड़े भाई नकुलनाथ (कमलनाथ के बेटे) जी जब अमेरिका में थे तो देश में सिख नरसंहार हो रहा था?? मेरा समय बर्बाद करने के बजाय चुनाव लड़ने का प्रयास कीजिए. वैसे लगता नहीं, फिर भी उम्मीद करता हूं कि आप राजनीति के लिए मुद्दे खोजेंगे, परिवार नहीं।”

कांग्रेस ने कार्तिकेय को कहा युवराज

दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस और कार्तिकेय के बीच ट्विटर वार का यह सिलसिला एक ट्वीट से शुरु हुआ था जिसमें कांग्रेस ने सीएम के वीडियो पोस्‍ट वाले ट्वीट को रीट्वीट किया गया था, जिसमें सीएम शिवराज की पत्‍नी साधना सिंह कुछ महिलाओं के साथ रसोई में बैठकर सिल-बट्टे पर मसाले पीसते हुए नजर आ रही थीं और वहीं चूल्‍हे से धुआं भी उठ रहा था। उनके साथ सीएम शिवराज भी बैठे थे। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा था कि ‘आदरणीय मामी जी, अब आपकी चूल्‍हा फूंकने की तकलीफ जल्‍द ही खत्‍म होने वाली है, क्‍योंकि कमल नाथ के मुख्‍यमंत्री बनते ही आपको भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।’

इस ट्वीट से भड़के सीएम के पुत्र कार्तिकेय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर ही लिखा कि मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम, को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों ना, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है, और ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनैतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नज़र से बचायें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |