बोलेंगे PM Modi, सुनेगी दुनिया…थोड़ी देर में सिडनी में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मंगलवार को देश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को यहां संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजकीय अतिथि के रूप में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर रहे हैं। वह सिडनी के क्यूडोस बैंक एरीना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन (IADF) को बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

IADF के निदेशकों में से एक जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया के एक सार्वजनिक सेवा प्रसारक को बताया, ‘‘भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समुदाय नौ साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को लेकर उत्साहित है। वह 2014 में ऑस्ट्रेलिया आए थे और सिडनी के सामुदायिक स्वागत समारोह में एक बड़ी भीड़ ने उनका स्वागत किया था।” पीएम मोदी के समर्थकों ने ब्रिसबेन और कैनबरा से लोगों के सिडनी पहुंचने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की है।

ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो की 2016 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 6,19,164 लोगों ने घोषित किया कि वे भारतीय मूल के हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई आबादी का 2.8 प्रतिशत हैं। उनमें से 5,92,000 भारत में पैदा हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2014 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एक बयान में कहा कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री सिडनी में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सरकार ने कहा कि भारतीय समुदाय ‘‘हमारे बहुसांस्कृतिक समुदाय का एक मुख्य हिस्सा” है। मोदी और अल्बनीज के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |