G-20: कश्मीर पहुंचे 17 देशों के 60 डेलिगेट्स, किया गया ग्रैंड वेलकम…चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

श्रीनगर में सोमवार को G-20 देशों के पर्यटन कार्य समूह (tourism working group) की तीसरी बैठक शुरू होने के मद्देनजर यहां बस टर्मिनल समेत सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले दिन में 17 देशों के लगभग 60 विदेशी प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंचे। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किए जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि शहर भर में नाके बनाए गए हैं जहां वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। उनके अनुसार, लोगों की जांच तेज कर दी गई है और बस टर्मिनल पर उनकी पहचान की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की आशंका के बाद सीमावर्ती जिलों पर विशेष ध्यान देने के साथ पुंछ, कठुआ, राजौरी और सांबा जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं कि कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |