दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले बिहार CM नीतीश कुमार, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकाता की। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार अगले साले होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

बताते चलें कि इसी महीने नीतीश कुमार ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। हालांकि, मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने कहा था कि हम अकेले ही ठीक हैं। नीतीश कुमार 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पिछले महीने ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात कर विपक्ष को मजबूत करने का आह्वान किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |