कोतवाली शाजापुर पुलिस को मिली सफलता बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट के आरोपीयो को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया
शाजापुर,, बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट के मामले में शाजापुर कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है कोतवाली पुलिस थाने पर आयोजित की प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कोतवाली थाने के टीआई संतोष वाघेला ने विस्तृत रूप से जानकारी दी और एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें बताया गया कि।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिह राजपूत के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी एस बघेल, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष वाघेला द्वारा अलग अलग टीमें गठित की गयी जिसमे बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट के आरोपी बने सिह पिता चन्दर सिह उम्र 45 साल एवं माखन उर्फ लाखन सिंह पिता रामचंदरसिंह गुर्जर उम्र 36 साल दोनो निवासी ग्राम हनोती थाना मक्सी को किया गिरफ्तार।
क्या बोले टीआई देखे 👇👇
शाजापुर बस स्टेण्ड से दिनांक 01.05.23 को दोपहर करीब 3.30 बजे एक बुजुर्ग महिला को व उसकी पोती को डरा धमका कर मोटर सायकल पर बैठाकर दो अज्ञात व्यक्ति बैठाकर ले गये थे और उसके साथ शिवगढ की पहाडी थाना कानड जिला आगर मे ले जाकर बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमे बुजुर्ग महिला के पैर के आंवले, मंगलसूत्र, नाक की लोंग व कान के छुमके और 3500 रूपये नगदी कुल किमती करीबन 50,000 रूपये का लूट लिये थे तब बुजुर्ग महिला की शिकायत पर से थाना कोतवाली शाजापुर में अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध लूट का अपराध क्रमांक 223/23 धारा 392,365,34 भादवि का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात विवेचना अधिकारी उनि. घनश्याम बैरागी आर.53.शैलेन्द्रसिंह गुर्जर द्वारा जमीनी स्तर पर लूट की घटना करने वाले अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जिसपर मुखबिर द्वारा आर.53. शैलेन्द्रसिंह गुर्जर को जानकारी मिली की ग्राम हनोती के रहने वाले बने सिह पिता चन्दर सिह उम्र 45 साल एवं माखन उर्फ लाखन सिंह पिता रामचंदरसिंह गुर्जर उम्र 36 साल ने उक्त घटना को अंजाम दिया है जो आपराधिक प्रवृति के है। श्रीमान थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन किया गया तथा आरोपीयो को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया जिन्होने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसने लूट की रकम आंवले, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स आदि व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल C.D. डीलक्स जप्त की गई हैं। सुरेन्द्र
समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष वाघेला, एसआई घनश्याम बैरागी, एस. आई. सिह मेहता, आरक्षक 53. शैलेंद्रसिंह गुर्जर, आरक्षक 65 शैलेंद्र शर्मा, आरक्षक 86 संजीत, आरक्षक 335 मोहन, महिला आरक्षक 96 टीना राजपूत, आर. 188. राम स्वरूप यादव, सायबर टीम का उतकृष्ट योगदान रहा है।