किसान पर टूटा दुखों का पहाड़, बाड़े में आग लगने से 7 मवेशी जिंदा जले, कई गंभीर घायल मध्यप्रदेश By Shahzad Khan Last updated May 20, 2023 677 आगर मालवा: आगर जिले के सुसनेर तहसील के अंतर्गत श्यामपुरा गांव में किसान के खले में आग लग गई। आग में करीब सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई। फिलहाल आग कैसी लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि सूखा चारा व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर गांव के लोगों व नगर परिषद सुसनेर की फायर बिग्रेड के माध्यम से आग बुझाई गई है। मौके पर प्रशासन का अमला भी पहुंचा। आग में कितना नुकसान हुआ है अभी आकलन लगाया जा रहा है एवं कुछ मवेशी घायल भी बताए जा रहे हैं। Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 677 Share