कर्नाटक: सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी सोनिया गांधी, जानें क्या है वजह

कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। इसके पीछे उनकी खराब तबीयत का हवाला दिया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, इसी वजह से वह सामारोह में भाग नहीं लेंगी। हालांकि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समारोह में शामिल होंगे।

इन 8 विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री
बात दें कि, आज सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद की और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके अलावा कांग्रेस के आठ अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इनमें इनमें कांग्रेस विधायक डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान के आज राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

कांतीरवा स्टेडियम में शपथ दिलाएंगे राज्यपाल
राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को दोपहर साढ़े 12 बजे कांतीरवा स्टेडियम में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी स्टेडियम में सिद्धरमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। देश में 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले के लिए एकता के प्रयासों के बीच यह आयोजन विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर बन सकता है।

मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सिद्धरमैया और शिवकुमार शनिवार को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर साढ़े बारह बजे आठ मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सिद्धरमैया के सामने पहली चुनौती सही संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के गठन की है, जिसमें सभी समुदायों, धर्म, वर्गों और पुरानी तथा नयी पीढ़ियों के विधायकों का प्रतिनिधित्व हो।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है और अनेक विधायक मंत्री पद की आकांक्षा रखते हैं। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम की थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीती थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |