इंदौर में लव जिहाद, फैजान ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; मतांतरण नहीं करने पर दी हत्या की धमकी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यहीं नहीं आरोपी ने उस पर मतांतरण के लिए दबाव बनाया। हालांकि, जब पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की।

कोचिंग में हुई थी पीड़िता की मुलाकात

मामला इंदौर के खजराना पुलिस थाने का है। पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद फैजान खान नाम के युवक की उससे चार साल पहले मुलाकात हुई थी। पीड़िता ने बताया कि कोचिंग के दौरान दोनों में जान-पहचान बढ़ी। इसके बाद उसने बहला-फुसलाकर युवती को घर बदलने के लिए मजबूर कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वे अकेले रह रही थी तो फैजान ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

भाई और मां की हत्या की धमकी दी

युवती ने कहा कि इसके बाद आरोपी युवक उस पर लगातार इस्लाम धर्म स्वीकारने के लिए दबाव बनाने लगा। हालांकि, जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मतांतरण नहीं करने पर उसके भाई और मां की हत्या करने की भी धमकी दी।

पुलिस ने फैजान के खिलाफ दर्ज किया केस

इसते बाद पीड़िता ने आरोपी फैजान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और एमपी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

वहीं, एक अन्य मामला शहर के लसूड़िया क्षेत्र में सामने आया है। यहां शहादत मंसूरी नाम के एक शख्स ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को नामजद करते हुए प्रकरण में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |