पंचमुखी हनुमान मंदिर में तोड़ी मूर्तियां, धरने पर बैठा संत समाज, सेन समाज और हिंदू जागरण मंच ने किया चक्काजाम

इंदौर: इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर पर बने पंचमुखी हनुमान मंदिर में असमाजिक तत्वों द्वारा विराजित मूर्तियां तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना देर तार की बताई जा रही है सुबह जैसे ही लोगों को पता चला तो साधु संतों ने सेन समाज के लोगों ने हंगामा मचा दिया और मंदिर में सेवा देने वाले साधु-संत धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता और सेन समाज के लोग भी पहुंचे। दूसरी ओर मंदिर के साधु-संतों और हिंदू जागरण मंच के पदाकारियों ने सुपर कॉरिडोर पर चक्काजाम कर दिया। यहां चल रहे हंगामे के बीच बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया है।

दरअसल पूरी घटना इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर से लगे पंचमुखी हनुमान मंदिर की है। मंदिर की गौशाला पिछले दिनों गांधी नगर संस्था से जुड़े लोगों ने तोड़ दी थी। संस्था पदाधिकारियों उसे अपने क्षेत्र में होने के हवाला देते हुए यह कार्रवाई की थी। जिसके बाद देर रात यहां मंदिर के अंदर की मूर्तियों में आसामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। सुबह जैसे ही मंदिर के महंत रघुनाथ महाराज को जानकारी लगी तो उन्होंने गांधी नगर संस्था पदाधिकारियों पर मंदिर और मूर्ती में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। घटना की जानकारी लगने के बाद हिंदू जागरण मंच और सेन समाज के लोग भी पहुंचे। सभी ने मूर्तियों से छेड़छाड़ करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हिन्दू जागरण मंच और सेन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सुपर कॉरिडोर पर चक्काजाम कर दिया। वही मंदिर से जुड़े संदु संत धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को रोका जाये और जिन असमाजिक तत्वों ने ये मूत्रीय तोड़ी है और उनके पीछे जिस भूमाफिया का हाथ है ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |