आज गोरखपुर दौरे पर है अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को देंगे श्रद्धांजलि

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज यानी 20 मई को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) आएगे। जहां पर अखिलेश पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि देंगे। सपा मुखिया आज सुबह 10ः15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 10ः30 बजे से वह सड़क मार्ग से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टांडा जाएंगे, जहां उनके पिता हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे।

बता दें कि, पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का 16 मई की शाम साढ़े छह बजे निधन हो गया था। शाम छह बजे के करीब वह टहल रहे थे। फिर कुछ समय बाद उन्हें घबराहट होने लगी। डॉक्टर भी पहुंच गए लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आज अखिलेश यादव गोरखपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अखिलेश हेलीकॉप्टर से गोरखपुर आएंगे। पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश उनके पुत्रों और परिजनों से मिलेगे।

12 बजे बलिया के लिए प्रस्थान करेंगे अखिलेश
दोपहर 12 बजे वह बलिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। शाम सात बजे तक वह गोरखपुर लौटेंगे और फिर विमान से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं, अखिलेश यादव शाम 4 बजे दड़सरा गांव के लिए रवाना होंगे। दड़सरा में छात्र नेता स्व. हेमंत यादव को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि, हेमंत यादव की पिछले दिनों एससी कालेज के पास हत्या कर दी गई थी।

अखिलेश की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर और बलिया आगमन के लिए समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है। उनके आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कल यानी शुक्रवार को अधिकारियों ने जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा के इंतजामों को जांचा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |