शादी का झांसा देकर युवक ने लड़की के साथ किया ये गंदा काम, इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के नालछा थाना अंतर्गत एक हिंदू लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अकोला महाराष्ट्र के सलीम नामक मुस्लिम युवक द्वारा ब्रेनवॉश कर शादी का झांसा देकर खण्डवा बुलाकर उसके साथ व्यभिचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। वही लड़की को आभास होने के बाद उसने अपने परिजनों के साथ नालछा थाने में आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने मामले से कम कई गंभीर आरोप लगाकर एफ FIR करवाई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 जिसके बाद मिलने पहुंचे आरोपी सलीम को नालछा पुलिस ने धर दबोचा व आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुटी है। इस पूरे सनसनीखेज मामले में थाना प्रभारी नालछा अभिनव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि नालछा की रहने वाली पीड़िता को महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले सलीम पिता हनीफ द्वारा इंस्टाग्राम फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई और इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उक्त लड़की से कई दिनों तक बातचीत करता रहा। जिसके बाद आरोपी सलीम ने धीरे-धीरे उसका ब्रेनवाश करना शुरू किया व लड़की को शादी का झांसा देकर मिलने उसने खंडवा बुलाया और उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद यह क्रम लगातार जारी रहा। वही पीड़िता को समझ में आने के बाद सारी घटना अपने माता पिता को बताई जिसके बाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई गई और जब आरोपी सलीम दोबारा नालछा में पीड़िता से मिलने पहुंचा तो परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलीम पिता हनीफ निवासी आकोला महाराष्ट्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा लव जिहाद एंगल से भी जांच पड़ताल की जा रही है साथ लड़की की चिकित्सा जांच करवाई गई है तथा आरोपी की जांच करवाई जा रही है जिसके बाद ही आगे की कानूनी की जावेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |