2019 में स‍िद्धारमैया की वजह से गिरी कांग्रेस-JDS सरकार, कर्नाटक के पूर्व मंत्रियों का बड़ा दावा

कर्नाटक की निवर्तमान भारतीय जनता पाटी (भाजपा) सरकार के दो मंत्रियों ने 2019 में कांग्रेस विधायकों के एक समूह के दलबदल के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री स‍िद्धारमैया को जिम्मेदार ठहराया। इस दलबदल की वजह से एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गठबंधन सरकार का 14 महीने बाद पतन हो गया था। निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्वी वाली में सरकार में मंत्री के. सुधाकर और एस टी सोमशेखर ने यह मुद्दा ऐसे समय उठाया है जब स‍िद्धारमैया राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शुमार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार से है।

कुमारस्वामी सरकार को एक भी दिन टिकने नहीं देंगे
सुधाकर और सोमशेखर पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले 17 विधायकों में वह खुद भी शामिल थे। इस वजह से गठबंधन सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था। सुधाकर ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि स‍िद्धारमैया ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वह तत्कालीन एच डी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार को एक भी दिन टिकने नहीं देंगे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘2018 में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान जब कांग्रेस विधायक अपनी चिंताओं के साथ समन्वय समिति के अध्यक्ष स‍िद्धारमैया के पास गये तो उन्होंने असमर्थता जाहिर करते हुए कहा था कि सरकार में उनकी बिल्कुल नहीं चलती और स्वयं उनके क्षेत्र में भी काम रुके हुए हैं।” इसके अलावा, स‍िद्धारमैया विधायकों को 2019 के लोकसभा चुनावों तक इंतजार करने का आश्वासन देते थे और कहते थे कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद एक दिन भी तत्कालीन गठबंधन सरकार नहीं टिकेगी।

विधायकों को कांग्रेस छोड़नी पड़ी और उपचुनावों में जाना पड़ा
उन्होंने कहा कि अंतत: उनके सहित कुछ विधायकों को कांग्रेस छोड़नी पड़ी और उपचुनावों में जाना पड़ा। सोमशेखर ने कहा कि समन्वय समिति का अध्यक्ष होने के बावजूद स‍िद्धारमैया ने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के दौरान विधायकों की चिंता दूर करने में हमेशा अपनी बेबसी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी इस सच्चाई से इनकार नहीं कर सकता है कि इस वजह से हममें से कुछ को पार्टी छोड़नी पड़ी और उपचुनाव के लिए जाना पड़ा।”

सुधाकर और सोमशेखर ने भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा, जीते और सरकार में मंत्री भी बने। सुधाकर 10 मई को चिकबल्लापुरा सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे, जबकि सोमशेखर ने बेंगलुरु की यशवंतपुर सीट से जीत दर्ज की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |